BREAKING

Jaunpur News: राष्ट्रीय परशुराम सेना ने बृजेश तिवारी और मिथिलेश तिवारी को दी बड़ी जिम्मेदारी

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

प्रतापगढ़। राष्ट्रीय परशुराम सेना द्वारा विस्तार की कड़ी में राष्ट्रीय परशुराम सेना रजिस्टर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कृष्णकांत मिश्रा ने पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी को लुधियाना (पंजाब) का तथा बृजेश तिवारी को गुजरात प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इन दोनों चेहरे को जमीनी तथा ऊर्जावान माना जाता है। संगठन नेतृत्व का कहना है कि इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य समाज की एकता तथा ब्राह्मण हितों का संरक्षण और संगठन की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की गरिमा तथा विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इन नियुक्तियों के बाद समर्थकों के द्वारा विभिन्न माध्यमों से बधाई देने वालों का तांता लगा है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: हर्षाेउल्लास के साथ मनाई गयी संत गाडगे की 150वीं जयंती समारोह 

Admissions Open 2026–27: Mount Litera Zee School | Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132 | Call Us: +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें