BREAKING

Jaunpur News: सोशल मीडिया पर असलहा के साथ फोटो वायरल, प्राथमिकी दर्ज

Jaunpur News: Photo with weapon goes viral on social media, FIR registered


हिम्मत बहादुर सिंह @ नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अवैध असलहे के साथ एक युवक की तस्वीर वायरल होने पर मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार रात सोशल मीडिया एक्स पर वायरल फोटो में एक युवक अवैध असलहा हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया। जो कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती माना जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक रामाश्रय यादव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई। जांच के दौरान युवक की पहचान क्षेत्र के अमुवार गांव निवासी अरुण प्रजापति पुत्र घनश्याम प्रजापति के रूप में हुई। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बीएसए ने मृत शिक्षक की पत्नी को दी आर्थिक सहायता

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

Opening Soon : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें