BREAKING

Jaunpur News: आधुनिक विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने मनवाया लोहा

बच्चें है देश के धरोहर: प्रोफेसर मनोज मिश्र

राजाराम मेमोरियल में साइंस एवं आर्ट प्रदर्शनी देख रोमांचित हुए अभिभावक

रतन लाल आर्य @ नया सवेरा 

बक्शा, जौनपुर। नौपेड़वा बाजार में स्थित राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल पर शनिवार को आयोजित साइंस, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने लोहा मनवाया। प्रदर्शनी में आये हुए अभिभावकों ने बच्चों की कला देख अभिभूत रहे। विद्यालय परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में विज्ञान से संबंधित हार्ट, बीपी, सुगर, शरीर के विभिन्न अंगों के क्रियाकलाप, प्रदूषण, एसी, ऑटो जेसीबी, रेलगाड़ी, ट्रैफिक, वाटर टैंक एलार्म, आर्ट, क्राफ्ट,  वाटर साइकिल, ताजमहल आकर्षक का केन्द्र रहा। छात्राओं द्वारा बनाया गया दिल्ली का मीनार लोगो को बरबस ही अपनी तरफ आकृष्ट कर रहा था। 

प्रदर्शनी में समुद्री जानवर की दुनिया, द जंगल बुक तथा ग्लोबल वार्मिग के अलावा भूत बंगला देख लोग अभिभूत हो उठे। प्रदर्शनी शुरू होने से पूर्व मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय पत्रकारिता विभाग के प्रोफेसर डॉ. मनोज मिश्र ने फीता काटकर कार्यक्रम का उदघाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यही बच्चें देश के धरोहर है जिन्हें उचित मार्गदर्शन की जरूरत है।  विद्यालय पर आये हुए अभिभावकों के प्रति प्रबन्धक प्रमोद जायसवाल ने आभार जताया। इस दौरान प्रधानाचार्य पंकज तिवारी, डायरेक्टर पारुल जायसवाल, अशोक जायसवाल, अमरनाथ यादव, बृजेश यादव,


रोहन जायसवाल, सुनील यादव, राकेश शर्मा, श्रीराम गुप्ता सुभाष त्रिपाठी, गीता सोनी सहित दर्जनों शिक्षक व अभिभावकों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सोशल मीडिया पर असलहा के साथ फोटो वायरल, प्राथमिकी दर्ज

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



Litera Elevate Scholarship Test 2026-27 : Mount Litera Zee School, Fatehganj Jaunpur | 📞 Contact: +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें