Jaunpur News: बीएसए ने मृत शिक्षक की पत्नी को दी आर्थिक सहायता
शिवशंकर दुबे @ नया सवेरा
खुटहन, जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने शनिवार को बरैया काजी गांव पहुंच परिषदीय विद्यालय में सेवा के दौरान मृत 45 वर्षीय शिक्षक राजेश कुमार सिंह के स्वजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने मृतक की पत्नी को एक लाख रूपए का चेक प्रदान कर परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। बीएसए ने कहा कि शिक्षक समाज का सच्चा सिल्पकार होता है।
वह जीवन पर्यन्त शिक्षा के बल पर देश की भावी कर्णधारों का भविष्य संवारता है। स्व उपाध्याय का निधन एक अपूर्णीय क्षति है। विदित हो कि गत 9 फरवरी को हृदयाघात से उनकी मौत हो गई थी। वे उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरी कला में सेवा दे रहे थे। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी विपुल उपाध्याय, विन्ध्वासिनी उपाध्याय, शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार यादव, रोहित सिंह, रोहित सिंह, आनंद स्वरूप यादव आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण
| विज्ञापन |
.jpg)
.jpg)
%20222180%20%20CONTACT%20US%20-%209415234208,%207705805821,%209839155647.jpg)