BREAKING

Jaunpur News: बापू बाजार में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, नन्हें-मुन्ने बच्चों को मिला पेन व कापी

मां गुजराती पीजी कॉलेज चुरावनपुर में संपन्न हुआ रासेयो शिविर

रतन लाल आर्य @ नया सवेरा 

बक्शा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के मां गुजराती पीजी कालेज चुरावनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी सेविकाओं ने सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के अंतिम दिन गुरुवार को बापू बाजार का आयोजन किया। बापू बाजार में दर्जनों महिलाओं को साड़ी एवं नन्हें-मुन्ने बच्चों को कॉपी, कलम व शिक्षण सम्बधी जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया। मां गुजराती पीजी कालेज में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय भैवा ने बापू बाजार शुरू होने से पहले फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत किया। उन्होंने रासेयो के छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने का मूलमंत्र बताया।

उन्होंने सात दिन तक चले रासेयो कार्यक्रम को ज्ञान को अर्जित कर बड़ा लक्ष्य लेकर चलने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि एवं कालेज के प्रबंधक सूर्यप्रकाश बबलू, प्रधानाचार्य समता सिंह आदि ने मेले में पहुँची जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी वितरित किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार कौशिक, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. इंद्रकुमार सिंह, डॉ. बसन्त पाठक, डॉ. सुधा यादव, डॉ. संध्या श्रीवास्तव, नम्रता उपाध्याय, डॉ. सुशीला वर्मा, डॉ. केशरी यादव, रामबुझारत यादव, विजय बहादुर पाल, शर्मिला यादव आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. इंद्रभान यादव ने किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: धोखाधड़ी के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

Opening Soon : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें