Mumbai News: मनपा कर्मचारियों के आंदोलन से मिला सकारात्मक समाधान
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका कर्मचारियों की सबसे बड़ी यूनियन म्युनिसिपल मजदूर यूनियन के प्रतिनिधित्व मे गुरुवार 26 फरवरी को सार्वजनिक स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग मुख्यालय एफ दक्षिण, परेल कार्यालय पर कर्मचारियों ने एकदिवसीय सामूहिक छुट्टी लेकर आंदोलन किया। प्रशासन विगत दो वर्षों से कर्मचारियों की वरिष्ठता अनुसार पदोन्नति कर रही है सिर्फ आश्वासन देती रही थी, किन्तु सकारात्मक निर्णय नहीं ले रही थी।पदोन्नति के साथ वेतन विसंगति, वेतन ग्रेड, पद श्रृंखला नियमावली देने में आना-कानी करते देख कर्मचारियों में आक्रोश दिखा। म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई ने कर्मचारियों के अधिकार दिलाने बाबत आंदोलन एवं प्रशासन के विरुद्ध हल्लाबोल किया। महानगर पालिका कार्यालय के प्रांगण में सुबह 10 बजे से लगभग 300 से अधिक कर्मचारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। आंदोलन का उग्र रूप देख प्रशासन के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वल्ले पवार एवं स्वास्थ्य अधिकारी दक्षा शहा ने दोपहर 2 बजे यूनियन एवं कर्मचारियों के साथ मिटिंग लिया तथा आश्वासन देते हुए कहा कि सभी कर्मचारी हमारे हैं आंदोलन बंद करें।
कर्मचारियों की पदोन्नति आगामी 10 दिनों में पदोन्नति कमेटी निर्णय पश्चात शीघ्र दे दी जाएगी। पदोन्नति के साथ साथ ग्रेड पे तथा पद श्रृंखला नियमावली भी लागू कर देंगे। उक्त आंदोलन में यूनियन अध्यक्ष अशोक जाधव, कार्याध्यक्ष यशवंत देशाई, सहायक सरचिटणिस प्रदीप नारकर, उपाध्यक्ष संदीप भरणकर, उपाध्यक्ष संजय बने, संघटक प्रवीण कदम, विट्ठल गावड़े, महेश दलवी सहित तकरार निवारण समिति अध्यक्ष भालचंद्र वाणी, कार्याध्यक्ष सुनील कर्पे, सेक्रेटरी विनयकुमार शर्मा, सचिव रवीन्द्र पवार, उपाध्यक्ष अनिल वायदंडे नायर अस्पताल, संघटक सुधीर कोरडे, शंकर खरात, नायर अस्पताल डेंटल कॉलेज शिकायत निवारण समिति महासचिव बालू शिंदे, युवा अध्यक्ष ललित वाघेला, युवा महासचिव योगेश जाधव, केईएम अस्पताल शिकायत निवारण समिति अध्यक्ष प्रफुल्ल अहिरे, महासचिव वैभव जुवेकर, क्षय रोग अस्पताल शिवडी शिकायत निवारण समिति अध्यक्ष मिलिंद नाइक, कीटनाशक विभाग शिकायत निवारण समिति अध्यक्ष विनोद घुगे, महासचिव नागेश गावड़े, प्रकाश झोरे, अस्पताल सायन शिकायत निवारण समिति महासचिव आतिश वायलेकर, पूर्णकालिक कार्यकर्ता अशोक सावंत, राजाराम पुरालकर, चंद्रकांत कांबले, दत्ताराम काजरोलकर, मनोहर कांबले, विजय मसारंकर, प्रसाद जाधव, परिवार कल्याण मातृ शिशु देखभाल विभाग अखिल शिंगाडे, विनायक भोसले, राहुल तायडे, स्वच्छता निरीक्षक रवीन्द्र जाधव, गणेश गोदिक सहित सर्वेलेंस संघटक, सक्रिय कार्यकर्ता एवं सभासद उपस्थित थे।


