Jaunpur News: धोखाधड़ी के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अरशद हाशमी @ नया सवेरा
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के एक वांछित आरोपी को गुरुवार सुबह करीब 10:40 बजे बरसठी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि बरसठी क्षेत्र के सराय वैद्य गांव निवासी कतवारी देवी ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि 8 जुलाई 2025 को उसकी कीमती जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा ली गई। आरोप है कि जमीन की रजिस्ट्री में उसके स्थान पर दूसरी महिला का फोटो लगाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए। मामले में पुलिस ने पांच नामजद व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बरसठी तिराहे पर दबिश देकर एक आरोपी गया प्रसाद विश्वकर्मा निवासी भानापुर थाना रामपुर को गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का है और उसके विरुद्ध पूर्व में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी का चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: भैंस उठा ले गये चोर
| विज्ञापन |