BREAKING

Jaunpur News: मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ

महादेव स्वयं चुनते हैं योग्य पात्र: सदाकांत शुक्ल

नया सवेरा नेटवर्क

उमरछा,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के उमरछा स्थित मृत्युंजय महादेव धाम में भगवान महादेव एवं अन्य विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम विद्वान पंडितों के सानिध्य में शुरू हुआ। इस अवसर पर आयोजित सुंदरकांड पाठ प्रतियोगिता के अंतिम चरण के साथ ही मंदिर निर्माण की पूर्णता को ईश्वरीय कृपा बताया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेवानिवृत्त आईएएस (IAS) सदाकांत शुक्ल ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान महादेव को अपना कार्य जिससे कराना होता है, वे उसका चुनाव स्वतः कर लेते हैं। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि मात्र 6 महीने के भीतर भव्य मंदिर का निर्माण पूर्ण होना और प्रत्येक प्रदोष को सुंदरकांड का अनवरत पाठ होना साक्षात महादेव की ही कृपा है। कार्यक्रम के अंत में यजमान उमेश उपाध्याय ने अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का नेतृत्व पंडित प्रोफेसर राम मिलन मिश्र एवं पांच सदस्यीय विद्वान ब्राह्मणों की टोली ने किया। मुख्य यजमान उमेश चन्द्र उपाध्याय एवं उनकी पत्नी शशी उपाध्याय ने वेदोक्त मंत्रों के बीच पूजन-अर्चन किया। इस दौरान स्थापित होने वाली भगवान मृत्युंजय महादेव सहित सभी मूर्तियों का जलाधिवास, अन्नाधिवास और फलाधिवास संपन्न कराया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित सस्वर सुंदरकांड प्रतियोगिता के अंतिम चरण में श्वेता प्रियांशी मानस समिति और औरैला मड़ियाहूं की टीमों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडल के सदस्य ललित शुक्ल, कैलाश नाथ शुक्ल और सतीश कुमार उपाध्याय ने परिणाम को बंद लिफाफे में सुरक्षित रखा है, जिसकी घोषणा 9 फरवरी भंडारे के दिन को की जाएगी।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब चुनाव में डाॅ विनय जैन के पैनल को मिली बंपर जीत 

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन करते हुए सुशील कुमार उपाध्याय पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ने बताया कि भगवान मृत्युञ्जय महादेव शिव लिंग, माता कात्यायनी, सूर्यनारायण, भगवान विष्णु गणेशजी और आदि दुरू दत्तात्रेय जी के मूर्ति स्थापना 8 फरवरी और शेष दो टीमो के प्रदर्शन के बाद 9 फरवरी भंडारे के दिन विजेता टीम की घोषणा की जाएगी। इस भव्य आयोजन के दौरान सूर्यप्रकाश सिंह 'मुन्ना', मिंटू पाठक, मुकेश सिंह, डॉ अंजना सिंह, प्रभाकर शुक्ल, अरुण उपाध्याय, शेषनाथ शुक्ल, अमित श्रीवास्तव, कमलेश निषाद, कपिल मिश्रा, सदानंद, देवेश, अवधेश, विनोद शुक्ल सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें