BREAKING

Mumbai News: गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब चुनाव में डाॅ विनय जैन के पैनल को मिली बंपर जीत

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। मुंबई ही नहीं, अपितु समूचे महाराष्ट्र के अत्याधुनिक व प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स क्लब के रूप में शुमार मालाड (पश्चिम) लिंक रोड स्थित गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब की नई 24 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए रविवार को हुए चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव अधिकारी पी. के. सबलोक द्वारा जारी विजेता उम्मीदवारों की सूची में जहां तन्वी दिनेश राव को सबसे ज्यादा वोट 2,791 मिले तो सबसे कम 2,162 वोट से उदय जैन ने सफलता हासिल की। महानगर के सबसे महत्वपूर्ण क्लब के चुनाव को लेकर एक तरफ डॉ. विनय जैन की पैनल के ओर से 24 प्रत्याशी थे, तो दूसरी तरफ डॉ. श्याम अग्रवाल की तरफ से 22 उम्मीदवार थे। जबकि एक उम्मीदवार बिना किसी पैनल से निर्दलीय के रूप में उतरा था। चुनाव नतीजों के मुताबिक, डॉ. विनय जैन के पैनल से 16 लोग जीतने में कामयाब रहे, वहीं डॉ. श्याम अग्रवाल पैनल से 8 लोगों ने जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: सीमा सिंह ने अनोखे ढंग से मनाया वैलेंटाइन डे, उपहार देकर जीता कारीगरों का दिल

3 वर्ष का रहेगा कार्यकालः

आगामी 3 वर्षीय कार्यकाल के लिए अब सबकी नजर इस बात पर है कि अगला अध्यक्ष कौन बनेगा। वर्ष 2023 में हुए क्लब के चुनाव में डॉ. विनय जैन के पैनल से 23 सदस्यों ने एकतरफा जीत दर्ज की थी। डॉ. विनय जैन पैनल से तन्वी दिनेश राव, विनोद पोद्दार, भारत गाला, डॉ. महेंद्र अग्रवाल, डॉ. विनय जैन, सुनील काबरा, राखी सोनीगरा, डॉ. मुकेश अग्रवाल, हर्ष चांडक, प्रदीप जैन, कौशिक मेहता, चंद्रकांत अग्रवाल, पूजा कटारा, ललित जैन, संजय मालू तथा डॉ. आकाश सरावगी ने जीत दर्ज की है। जबकि डॉ. श्याम अग्रवाल पैनल से शिल्पा लाहोटी, करण सिंह वालिया, ऋचा जाजू, मनन बंग, अनिल अग्रवाल, अमित बगेरिया, विवेक नारसरिया तथा उदय जैन ने बाजी मारी है।


सराहनीय रहा है डाॅ विनय जैन का अध्यक्षीय कार्यकाल:

गौरतलब हो कि डाॅ विनय जैन के अध्यक्षीय कार्यकाल में न सिर्फ गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब की प्रतिष्ठा बढ़ी है, अपितु तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं का विकास भी हुआ है। उनके पारदर्शी कार्यकाल की सभी सदस्यों द्वारा सराहना होती रही है, साथ ही सदस्यों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि एक बार फिर से इस क्लब की बागडोर उनके हाथों में सौंपी जा सकती है।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2026-27 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें