BREAKING

Bareilly News: कश्मीरी युवा आदान प्रदान से राष्ट्रीय एकता को मिलेगा नया आयाम

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। माय भारत बरेली (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में एवं रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. पी. सिंह के मार्गदर्शन में  सप्ताह भर चलने वाले कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम कार्यक्रम का उद्देश्य कश्मीर से आए युवाओं को देश की विविध संस्कृति, सामाजिक संरचना एवं विकास यात्रा से परिचित कराना है। कार्यक्रम में प्रथम दिवस अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में  हुआ।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस की शुरुआत प्रातः प्रतिभागी युवाओं के पंजीकरण से हुई, जिसमें सभी युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके पश्चात दोपहर में उद्घाटन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित  अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर रश्मि पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष, पुष्पा पांडेय सदस्य  राज्य महिला आयोग, अनिल कुमार सिंह राज्य निदेशक माय भारत, मो अकरम पूर्व जेलर, डॉ. चारु मेहरोत्रा, अशोक कुमार सिंह चीफ वार्डन, पुष्पा सिंह उप निदेशक माय भारत बरेली, शिखर रस्तोगी जिला युवा अधिकारी, मयंक भदौरिया जिला युवा अधिकारी, प्रो. राकेश कुमार मौर्य, डॉ. सुमित श्रीवास्तव, डॉ. ज्योति पाण्डेय, डॉ. छवि शर्मा, डॉ. अनिल बिष्ट, अजय राज शर्मा एवं अमित तोमर राज्य प्रशिक्षक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के दौरान पुष्पा सिंह, उप निदेशक माय भारत ने प्रतिभागियों को कार्यक्रम की दिन-प्रतिदिन होने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले इस यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में युवाओं के लिए शैक्षणिक भ्रमण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन, संवाद सत्र एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियाँ की जाएंगी, जिससे प्रतिभागियों को समग्र अनुभव प्राप्त होगा।


इस अवसर पर नगर निगम बरेली के महापौर उमेश गौतम भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कश्मीर से आए युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि इस प्रकार के यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम युवाओं के दृष्टिकोण को व्यापक बनाते हैं और उन्हें देश की विविधता को निकट से समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों से अपेक्षा व्यक्त की कि कश्मीर से आए इन युवाओं को आगामी पाँच दिनों में बरेली के प्रमुख बाज़ारों, राष्ट्रीय महत्व के स्थलों, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का भ्रमण अवश्य कराया जाए, ताकि वे बरेली की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक जीवनशैली को भली-भांति समझ सकें।

महापौर  डॉ  गौतम ने युवाओं को आपसी भाईचारे, सौहार्द और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और ऐसे कार्यक्रम उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। राज्य निदेशक माय भारत अनिल कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम युवाओं को एक-दूसरे की संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्यों को समझने का सशक्त मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम “एक भारत– श्रेष्ठ भारत” की भावना को जमीनी स्तर पर मजबूत करते हैं और युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।

डॉ. चारु मेहरोत्रा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं के मानसिक, सामाजिक एवं बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस पूरे सप्ताह को सीखने, समझने और अनुभव साझा करने के अवसर के रूप में देखें।

मो अकरम पूर्व जेलर ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और सही दिशा मिलने पर वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कश्मीर से आए युवाओं से आत्मीय संवाद किया और उनके विचारों एवं अनुभवों को जाना। उन्होंने युवाओं को देश की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक विविधता का संदेश देते हुए राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने प्रतिभागी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का सफल संचालन माय भारत टीम एवं जिला प्रशासन के समन्वय से किया गया।सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों के लिए विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं भ्रमणात्मक गतिविधियाँ की जाएंगी।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन जिला युवा अधिकारी शिखर रस्तोगी एवं मयंक भदौरिया द्वारा किया गया । कार्यक्रम का संचालन अजय राज शर्मा द्वारा किया गया और कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था में लेखा एवं कार्यक्रम सहायक योगेश कुमार, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता मोहित शर्मा एवं स्वयंसेवक आलोक, शिवांक, तरुण, काजल, विशाल, अनीता, मोहित एवं भूपेंद्र का विशेष सहयोग रहा। 

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन


LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें