BREAKING

Jaunpur News: मडियाहूं पीजी कॉलेज में होली कार्यक्रम का आयोजन

अरशद ​हाशमी  @ नया सवेरा

मडियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर के खैरुद्दीन गंज वार्ड स्थित मडियाहूं पीजी कॉलेज मडियाहूं के अध्यापक कर्मचारी द्वारा कॉलेज की छुट्टी के उपरांत आपसी भाईचारा प्रदर्शित करते हुए होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी आपस में गले मिलते नजर आए रंग अबीर और गुलाल के बीच में भारतीय संस्कृति की निरंतरता को बनाए रखते हुए समस्त कर्मचारियों ने समाज को प्रेम और भाईचारे का प्रतिम संदेश दिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो एसके पाठक ने सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रो अंजनिया पांडे, प्रो अजय वर्मा, डॉक्टर शशी पांडे, डॉक्टर प्रशांत पांडे, डॉक्टर मनोज शुक्ला, डॉक्टर सौरभ सिंह सहित समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Varanasi News: वैश्विक पटल पर निरंतर मजबूत हो रही है हिंदी की स्थिति: डॉ. राजीव रंजन

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें