Jaunpur News: राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर में रोजगार मेले का आयोजन
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में जनपद के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय आईटीआई सिद्धिकपुर के परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का शुभारंभ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव तथा एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ द्वारा दीप प्रज्वलन, सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं फीता काटकर किया गया। रोजगार मेले में आए सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया। राज्य मंत्री ने रोजगार मेले में आए युवाओं का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि शासन द्वारा पारदर्शी तरीके से युवाओं को नौकरी दी जा रही है। वृहद रोजगार मेले में स्किल एवं नॉन-स्किल सहित अन्य डिग्री धारकों को रोजगार दिलाने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुद्रा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। मेले में टाटा, हिन्डालको सहित कुल 60 बहुप्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके हुनर के अनुसार कार्य मिले, इसके लिए शासन दृढ़ संकल्पित है। शासन द्वारा पारदर्शी तरीके से नौकरियाँ दी जा रही हैं। आगे भी बड़े स्तर पर रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। सभी युवाओं से अपील की गई कि वे शासन की योजनाओं से जुड़ें तथा अभ्युदय कोचिंग का लाभ लें। इसी कोचिंग के माध्यम से चयनित हुए अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ दी गईं तथा जो चयनित नहीं हो सके, उन्हें भविष्य में आयोजित होने वाले मेलों में पुनः सम्मिलित होने हेतु प्रेरित किया गया।
राज्यमंत्री के द्वारा राजीव कुमार, शैफ, मंजीत कुमार, लैश कुमार, वैभव यादव, आकाश, मनीष, प्रिया यादव, काजल यादव, रत्नेश कुमार ,विपिन सिंह को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। एम0एल0सी बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनपद निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शासन द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से योग्य युवाओं को अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें | Varanasi News: वैश्विक पटल पर निरंतर मजबूत हो रही है हिंदी की स्थिति: डॉ. राजीव रंजन
उन्होंने वृहद रोजगार मेले के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को उनके कौशल और योग्यता के अनुरूप रोजगार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें तथा अपने कौशल का निरंतर विकास करते रहें।
अंत में उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ दीं तथा अन्य युवाओं को भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों में सक्रिय रूप से सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जनपद के युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवायोजन विभाग द्वारा वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया है, जिसके लिए उन्होने सेवायोजन विभाग की प्रशंसा की और भविष्य में भी इसी तरह से वृहद आयोजन के लिए कहा। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री जनपद युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने के उददेश्य से कार्य कर रहे है। उन्होने बताया कि जो युवा स्वयं रोगगार सृजक बनना चाहते है वे सी0एम0युवा उद्यमी विकास योजना के तहत व्याज मुक्त लोन ले सकते है।
राज्य मंत्री के प्रयासों से जनपद निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। जनपद में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। निर्माणाधीन रिंग रोड के बन जाने से कनेक्टिविटी में भी वृद्धि हो रही है। आने वाले समय में जनपद नित विकास की ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल, उपनिदेशक सेवायोजन विभाग रवि शेखर, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिला सेवायोजन अधिकारी जयप्रकाश पासवान, सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकान्त सरोज और ओम गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
![]() |
| विज्ञापन |






