Jaunpur News: विज्ञान दिवस पर विघालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी
अरशद हाशमी @ नया सवेरा
मड़ियाहूं, जौनपुर। बच्चे देश की धरोहर है जिन्हें उचित मार्गदर्शन और गाइडेंस की आवश्यकता होती है। बच्चों के अंदर बैज्ञानिक दृष्टिकोण का बिकास हो इसलिए ऐसी प्रदर्शनी का आयोजन प्रत्येक विद्यालयों में होना चाहिए, उक्त बातें राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर कम्पोजिट विद्यालय गौहर के छात्र छात्राओं द्वारा विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि के रुप में खंड शिक्षा अधिकारी मड़ियाहूं उदयभान कुशवाहा ने कही। विद्यालय परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में विज्ञान से संबंधित हाई अलर्ट सिक्योरिटी अलार्म, प्रदूषण, ट्रैफिक, जल संचयन,प्राकृतिक एवं मानव निर्मित वस्तुओं संबंधित TLM ,ज्वालामुखी, क्राफ्ट, वाटर साइकिल एवं ब्रह्मोस मिसाइल आदि आकर्षक का केन्द्र रहा।
विज्ञान प्रदर्शनी में शिक्षक शिवम् सिंह, राकेश सिंह, सौम्या सिंह,गीता विश्वकर्मा,मीना,बिजय कुमार,जय सिंह यादव, फूलचंद का विशेष योगदान रहा। छोटे छोटे बच्चों के कार्यक्रम को देखकर लोगों ने उनका लोहा माना। इस अवसर पर भाजपा नेता पं राज कृष्ण शर्मा,मुन्ना पाल, प्रदीप पांडे, राकेश गुप्ता , जितेंद्र पाल, जितेन्द्र गौतम, पप्पू यादव सहित अभिभावक और सम्मानित लोग मौजूद रहे।।अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामजनम यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें | Azamgarh News: केमिकल रंगों से बचें, सूखी और हर्बल होली मनाएँ: डॉ. सुभाष सिंह
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |


%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)