BREAKING

Jaunpur News: हिमांशु जेईई मेन्स में 98.073 परसेंटाइल लाकर बढ़ाया जिले का मान

हिम्मत बहादुर सिं​ह @ नया सवेरा 

डोभी,जौनपुर। क्षेत्र के कुसुम्ही गांव निवासी हिमांशु यादव ने प्रतिष्ठित जेईई मेन्स परीक्षा में 98.073 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर क्षेत्र ही नहीं जिले का मान बढ़ाया है।  हिमांशु की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने बिना किसी कोचिंग संस्थान की सहायता के अपने स्वयं के अध्ययन के बल पर तथा सात साल पूर्व माता पिता दोनों को खोने के बाद अंदर से टूट जाने के उपरांत हिम्मत व हौशले से यह मुकाम हाशिल किया। हिमांशु की 12वीं तक की शिक्षा भारतीय शिक्षा इंटरमीडिएट कॉलेज, बजरंग नगर से हुई है। उन्होंने ने बताया कि वर्ष 2018 में उनके माता-पिता सुनीता देवी और अरविंद यादव, दोनों का निधन हो गया। इस घटना से वह अंदर से टूट गए थे और उन्हें आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा। अपनी सफलता का श्रेय दादा रामजनम यादव, दादी प्रभावती देवी और पड़ोस के चाचा अजय यादव, सुशील यादव उर्फ गोरख तथा सतीश यादव को दिया है। इन सभी के विशेष योगदान से ही वह यह उपलब्धि हासिल कर पाए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आधुनिक विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने मनवाया लोहा

Admissions Open 2026–27: Mount Litera Zee School | Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132 | Call Us: +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें