BREAKING

Jaunpur News: वैज्ञानिकों ने फसल अवशेष प्रबंधन के संबंध में छात्रों को किया गया जागरूक

वीपी सिंह @ नया सवेरा 

डोभी,जौनपुर। क्षेत्र के मां दुर्गा गर्ल्स पीजी कॉलेज मूर्खा के परिसर में शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र अमिहित द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के अंतर्गत मोबिलाइजेशन ऑफ कॉलेज स्टूडेंट्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं के बीच निबंध, स्लोगन, पोस्टर और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजित हुआ। सभी छात्र-छात्राओं ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। संकल्प लिया कि वे अपने घर से लेकर खेत तक पर्यावरण संरक्षण को विशेष महत्व देंगे और सभी प्रकार के अवशेषों का उचित प्रबंधन करेंगे। कार्यक्रम में बताया गया कि मृदा में जीवांश कार्बन का स्तर आज जनपद में सबसे निचले स्तर पर 0.34 प्रतिशत है, जबकि इसका सामान्य स्तर 0.85 से 1.0 प्रतिशत होना चाहिए। जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा मृदा में भौतिक, रासायनिक और सूक्ष्म जीवों को टिकाऊ बनाने के लिए उचित प्रबंधन आवश्यक है। 

उदाहरण के तौर पर एक बीघा धान के खेत में पुआल जलाने से 3 किलोग्राम पार्टिकुलेट मैटर, 60 किलोग्राम कार्बन मोनोऑक्साइड, 1460 किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड, 40 किलोग्राम राख और 2 किलोग्राम सल्फर डाइऑक्साइड जैसी हानिकारक गैसें निकलती हैं, जो स्थानीय वातावरण को प्रदूषित करती हैं। इसका कुप्रभाव मानव स्वास्थ्य के साथ-साथ फसल उत्पादन पर भी पड़ता है। आयोजित प्रतियोगिता में  रचना, मुस्कान सिंह और प्रियांशी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिया सिंह, रितिका सिंह, सजिन्दा बानो और श्रेया मौर्य ने दूसरा स्थान हासिल किया। कुल 125 छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनमें से 22 छात्रों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. राकेश कुमार सिंह, इंजीनियर वरुण कुमार, डॉ. गजेंद्र सिंह, विवेक सिंह, अमित सिंह सहित कृषि विज्ञान केंद्र व विद्यालय के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: हिमांशु जेईई मेन्स में 98.073 परसेंटाइल लाकर बढ़ाया जिले का मान


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन


LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें