Jaunpur News: हमारा लक्ष्य है कि क्षेत्र में कोई दृष्टिहीन न रहे : आनन्द सिंह 'बंटी'
अवनीश पाण्डेय @ नया सवेरा
सुइथाकला, जौनपुर। अच्छे स्वास्थ्य के लिये आंखों की नियमित देखभाल व विटामिन ए एवं सी लेना बहुत ही जरूरी है, साथ ही हमारा लक्ष्य है कि समाज में कोई दृष्टि हीन न रहे। यह बातें हिन्दी भाषी फॉउन्डेशन महाराष्ट्र के अध्यक्ष आनन्द सिंह बंटी ने निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में कहीं। जूनियर हाईस्कूल डिहिया में रविवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ जिसमें कुल 840 मरीजों की आंखों की जाँच की गई साथ ही चश्मे व दवाईंया वितरित की गई।
शिविर में आये हुए मरीजों की नेत्र विशेषज्ञ डॉ. वेंकटेश श्रीवास्तव व उनकी टीम के चिकित्सकों द्वारा आंखों की देखभाल व बीमारियों से बचने के उपाय के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। कुल मरीजों में से 525 मरीजों को दवाई व चश्मे वितरित किये गये। मोतियाबिंद व अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को आपरेशन के लिये चिन्हित किया गया। शिविर का आयोजन हिन्दी भाषी फाउंडेशन के अध्यक्ष व आई मैन के नाम से मशहूर आनन्द सिंह बंटी द्वारा किया गया। इस सफल आयोजन में रंजीत सिंह 'गुड्डू',पप्पू दुबे, प्रमोद सिंह, पिंटू फौजी, प्रिंस सिंह, शिवम राजक, रोहित सिंह, राजा सिंह, राम सिंह, अतुल सिंह, अभिषेक सिंह एवं प्रदीप मास्टर सहित अनेक सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पंचायत चुनाव की रणनीति पर मंथन, 100 नए सदस्य शामिल
| विज्ञापन |
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news

