BREAKING

Jaunpur News: पंचायत चुनाव की रणनीति पर मंथन, 100 नए सदस्य शामिल

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी,जौनपुर। अपना दल (एस) की जिला इकाई मछलीशहर की मासिक बैठक विकास खंड बरसठी के ग्राम सभा मंगरा में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी पंचायत चुनाव को लेकर बनी रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान जिला महासचिव नितेश पाठक के नेतृत्व में सदस्यता अभियान के तहत सैकड़ो नए लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें | Hyderabad News: स्कूल एंड ऑफिस एक्सपो में ड्रॉइंग और पेंटिंग प्रतियोगिताएँ आयोजित

जिला महासचिव नितेश ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को अधिक से अधिक जित दर्ज कराने के लिए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माताबदल तिवारी एवं मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर.के पटेल उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता लालबहादुर पटेल ने की। इस मौके पर अजीत पटेल, सुधारकर पटेल, अमित सिंह, प्रांजल दुबे, रिंकू यादव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें