BREAKING

Jaunpur News: अंडर पास बनाने के लिए ग्रामीणों ने मंडल रेल प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

वीपी सिं​ह @ नया सवेरा 

चंदवक, जौनपुर। औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर पूरनपुर गांव के सामने रेल विभाग द्वारा आवागमन अवरुद्ध किए गए स्थान पर अंडरपास बनाने की मांग से संबंधित ज्ञापन  ग्रामीणों ने पूर्वांचल किसान संगठन के नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी को संबोधित डोभी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर आनन्द सिंह को सौंपा। 

मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग किया है कि औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर पूरनपुर गांव के सामने  दर्जनों गांवों की हजारों की संख्या के आबादी का आवागमन दशकों से होता रहा है जो अनवरत चल रहा था, जिसे एक सप्ताह पूर्व रेल विभाग ने बंद कर दिया। चंदवक बाया बगेरवा पूरनपुर, कैथौली, लोकपट्टी सहित अन्य गांवों के लोगों के आवागमन के लिए संबंधित विभागों द्वारा पक्के सड़क का निर्माण भी कराया गया है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: हमारा लक्ष्य है कि क्षेत्र में कोई दृष्टिहीन न रहे : आनन्द सिंह 'बंटी'

रेल विभाग द्वारा लोहे का गार्डर गाड़ कर रास्ता अवरुद्ध कर देने से आवागमन में परेशानी हो रही है। आवागमन में हो रही परेशानी से आक्रोशित ग्रामीणों ने किसान नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में चार दिन पूर्व उक्त स्थान पर प्रदर्शन भी किया था, जिसका संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य औड़िहार संजीत कुमार ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण कर नाप जोख की। संवाद के दौरान ग्रामीणों ने सीधा अंडरपास की मांग दोहराई। ज्ञापन देने वालों में साहब सिंह, सोनू सिंह, नन्दलाल सिंह, जिउतबन्धन सिंह, महेंद्र प्रजापति, सुरेंद्र सिंह,ज्ञानेन्द्र सिंह, रमाशंकर सिंह, सुरेन्द्र सोनकर, संजय सिंह,रोहित सिंह ,जयकेश भाष्कर फेरु गोड़,रिंकू पाठक सहित अन्य लोग थे।

Admissions Open 2026-2027 Mount Litera Zee School NURTURING POTENTIAL, UNLEASHING BRILLIANCE. Nurturing Values, Inspiring Excellence Nursery to Grade 12 📞 Phone: +91 7311171181 +91 7311171182 📍 Campus Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132
विज्ञापन


Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें