Jaunpur News: पुराने जमीनी रंजिश को लेकर मनबढ़ो नें पांच को मारपीट कर किया घायल
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर मोहल्ले में रविवार सुबह मनबढ़ो नें लाठी,डंडे आदि से सावन मौर्य पुत्र जय सिंह मौर्य की निर्मम पिटाई कर मरणासन्न कर दिया गया व घर परिवार के ही धीरज मौर्य व नीरज मौर्य पुत्रगण साहबलाल मौर्य,अंबरीश मौर्य पुत्र कैलाश मौर्य व किरन देवी पत्नी जय सिंह मौर्य को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सावन मौर्य को मरणासन्न गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों नें सावन को गंभीर हालत देख बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस घटना से आक्रोशित घायलों के स्वजन व मोहल्लें के सैकड़ो लोग क्षेत्र के शीतला चौकिया स्थित घन्नेपुर चौराहा मार्ग पर आ गए घायलों को लिटाकर,लोहे की पाइप लगाकर चक्काजाम कर दिया।पीड़ित आरोपितों की गिरफ्तारी व कड़ी कार्यवाही की मांग करने लगे। घटना में पुलिस पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ़ नारे भी लगाए।
मौके पर पहुंचे लाइन बाजार थानाध्यक्ष सहित,नगर कोतवाली,सरायख़्वाजा व गौराबादशाहपुर थाने की फ़ोर्स पी आर वी 112 उपस्थित रही। सूचना लगते ही एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव भी मौके पर पहुँच गए. किसी तरह कार्यवाही का आश्वासन देकर समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया गया ।लगभग ढाई घंटे तक घन्नेपुर चौराहा पर चक्का जाम रहा। इस दौरान शाहगंज हाइवे व शीतला चौकिया से जौनपुर जंक्शन मार्ग पर वाहनो की कतारे लगी रहीं।
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मंत्री गिरीश यादव भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए और डीएम-एसपी को आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल सावन मौर्य की माता किरन देवी का कहना है की रविवार सुबह मनबढ़ो नें उनके पुत्र को घर से बुलाकर ले गए।
इसके बाद लाठी डंडे, आदि से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए।सुचना लगने पर घर परिवार के ही धीरज, नीरज, अंबरीश आदि मौके पर पहुंचे तो उन पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।स्वजनों का आरोप है की मनबढ़ इसके पूर्व कई बार हमला कर चुके है लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस उचित कार्यवाही नहीं किया। जिससे मनबढ़ो का हौसला बुलंद होता चला गया।परिणाम स्वरुप रविवार की सुबह मनबढ़ो ने बेरहमी से मारपीट कर सभी को घायल कर दिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अंडर पास बनाने के लिए ग्रामीणों ने मंडल रेल प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव बयान आरोपित कैलेंदर बिंद मुलेंदर बिंद, धर्मेंद्र बिंद राजन बिंद व अन्य आरोपियों के विरुद्ध तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है निष्पक्ष व कठोर कार्रवाई की जाएगी घटना की जांच के लिए पांच टीम में गठित की गई है तथा पूछताछ के लिए पांच को हिरासत में भी लिया गया है।
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |




%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)