BREAKING

Jaunpur News: अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने नि:शुल्क 30 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह संपन्न


ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों और महिलाओ के लिए एक शानदार पहल: डॉली जोशी 

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम मे अग्रणी संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 30 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन एक बार पुनः निखार ब्यूटी पार्लर  खुझी मोड जौनपुर प्रशिक्षण केंद्र में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉली जोशी और विशिष्ट अतिथि प्रो सरिता सिंह सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर के किया गया। कार्यक्रम के स्वागत में ट्रस्ट कि अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने ट्रस्ट द्वारा निरंतर किए जा रहे कार्यो का पूरा संक्षिप्त परिचय दिया।

मुख्य अतिथि डॉली जोशी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों और महिलाओ को प्रमुखता से प्रशिक्षित करने का कार्य अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य है, हम शासन प्रशासन से निवेदन करेंगे ऐसे कल्याण कारी योजनाए जो सरकार द्वारा आयोजित होते हैं उसका भी सहयोग ट्रस्ट परिवार को मिलता रहे जिससे भविष्य में और विस्तृत रूप से कार्य किया जा सके।

जिस तरह से ग्रामीण  क्षेत्र की बच्चियों और महिलाओ को जागरुक करना और उनके अधिकारों के लिए आगे आकर कार्य करना बहुत ही पुनीत कार्य है ट्रस्ट द्वारा निरंतर महिलाओं और बच्चियो को आत्मनिर्भर बनाने के कड़ी में इस तरह के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत हर ब्लाक और हर तहसील में इस तरह के कार्य किए जा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि प्रो सरिता सिंह ने कहा कि ट्रस्ट परिवार के द्वारा सदैव बेहतर कार्य किए जा रहे हैं जिसको देखते हुए हम सभी इस मुहिम का हिस्सा बनेंगे और बच्चियों और महिलाओ के लिए जो जरूरत होगी उपलब्ध कराने के साथ हम सभी ट्रस्ट परिवार के साथ खड़े रहेंगे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुराने जमीनी रंजिश को लेकर मनबढ़ो नें पांच को मारपीट कर किया घायल

बहुत ही अच्छा लगा अपने क्षेत्र और विद्यालय की बच्चियों को इस तरह से प्रशिक्षण लेते हुए देख कर भविष्य में  हमेशा आत्मनिर्भर बनाने मे इनकी एक पहल बहुत कारगर होगी। मुख्य अतिथि डॉली जोशी विशिष्ठ अतिथि प्रो सरिता सिंह सिंह, क्षमा सिंह, के साथ कार्यक्रम की प्रशिक्षिका सरोज गुप्ता  के द्वारा  सभी बच्चियों एवं महिलाओ को किए गए बेहतर प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला के ट्रेनर के मुख्य रूप में सरोज गुप्ता, डिम्पल गुप्ता, पूजा पाल, सारिका,आंचल, नेहा नागर, चंदा गुप्ता, रही। प्रशिक्षण शिविर के अन्तर्गत कुल 4 श्रेणी में प्रतियोगिता रखा गया था। जिसमें बेस्ट मेकअप के लिए शिवानी प्रीति विश्वकर्मा, बेस्ट हेयर कट मे निकिता कन्नौजिया, श्रेया सोनकर, हेयर डू मे अंजलि नागर, चंचल नाविक बेस्ट स्किन में रोशनी प्रीति नाविक रही। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष मीरा अग्रहरी और धन्यवाद क्षमा सिंह ने किया कार्यक्रम में ट्रस्ट परिवार के साथ साथ अन्य वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे। 

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें