Jaunpur News: टीडी कालेज में पंचदिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण प्रारंभ
जौनपुर। टीडी कालेज में पंच दिवसीय रोवर्स- रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर महाविद्यालय के एन सी सी ग्राउंड में प्रारंभ हुआ जिसका उदघाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह ने किया। अपने उदबोधन में प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रोवर रेंजर्स का उद्देश्य व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास करना है इसके माध्यम से छात्र छात्राओं को विभिन्न कौशलों की जानकारी प्रदान की जाती है जिससे उनके जीवन में व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास होता है। वी.ब.सिंह पूर्वांचल विद्यालय जौनपुर शिक्षा संकाय के डीन तथा रोवर रेंजर्स जिला कमिश्नर प्रोफेसर अजय कुमार दुबे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से हम संतुलित विकास कर सकते हैं अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय रोवर रेंजर्स के संयोजक प्रोफेसर केबी यादव ने किया।
इस अवसर पर प्रोफेसर एस पी सिंह, प्रोफेसर पुष्पा सिंह, प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव, डॉ जे पी सिंह, डॉ अरविंद कुमार सिंह ,डॉ प्रशांत कुमार पांडेय , डॉ मंजू आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। पंचदिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर में टेंट , पुल, गांठें-बंधन , व्याख्यान, किम्स गेम, ध्वज शिष्टाचार, मार्च पास्ट आदि का प्रशिक्षण डी ओ सी राकेश मिश्र, ट्रेनिंग काउंसलर अजय चौहान, पल्लवी विश्वकर्मा द्वारा दिया जाएगा। पंचदिवसीय रोवर रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का समापन 25 फरवरी को महाविद्यालय के एनसीसी ग्राउंड में संपन्न होगा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सोशल मीडिया पर असलहा लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर प्राथमिकी दर्ज
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |

