BREAKING

Jaunpur News: सोशल मीडिया पर असलहा लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर प्राथमिकी दर्ज

अरशद हाशमी @ नया सवेरा 

मड़ियाहूं, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का सोशल मीडिया पर असलहा लहराते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में उप निरीक्षक चंद्रकांत सिंह की तहरीर पर गुरुवार को मलिकानपुर निवासी विशाल सिंह के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिक्षण संस्थानों में अंतरिक्ष शिक्षा जरूरी: डा. प्रभांशु कुमार

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

Opening Soon : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें