BREAKING

Jaunpur News: पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय के बच्चों को बनास डेयरी का कराया अवलोकन



फैज अंसारी @ नया सवेरा 

गौराबादशाहपुर, जौनपुर।  धर्मापुर ब्लाक के बिथार ग्राम स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पीएम श्री योजना के अंतर्गत गुरुवार को बनास डेयरी वाराणसी का भ्रमण कराया गया। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य, एआरपी महेंद्र यादव, पंकज यादव, अरविंद यादव एवं राम अचल यादव, पूर्व प्रधान सुरेंद्र प्रताप यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बस को शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना किया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विद्योत्तमा उपाध्याय ने बताया कि विद्यार्थियों में स्किल डेवलपमेंट वैज्ञानिक दृष्टिकोण, प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, उद्यमिता की समझ तथा स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। छात्रों ने बनास डेरी के उत्पादन की प्रक्रिया को सर्वप्रथम वीडियो के माध्यम से दिखाया गया। तत्पश्चात पूर्ण डेरी का अवलोकन किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक सरोज गौतम, विल्सन कुमार, एकता सिंह, आनंद कुमार, नीतू सिंह, नम्रता सिंह, प्रीति पाठक, निखिल कुमार जायसवाल एवं अरविंद मौर्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: टीडी कालेज में पंचदिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण प्रारंभ


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन


LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें