Jaunpur News: राजकीय आईटीआई में छात्रों को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित
जनपद के 03 राजकीय और 121 निजी औधोगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र जी के नेतृत्व में जनपद में चल रही स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत शुक्रवार को गठित निर्वाचन साक्षरता क्लब द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर में प्राचार्य मनीष कुमार पाल की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जहाँ छात्रों को लोकतंत्र के महत्व बताते हुए निर्वाचन साक्षरता बढ़ाने और सभी पात्र लोगों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया गया और छात्राओं को जिम्मेदारी दी गई कि वे अन्य लोगों को भी वोटर बनने हेतु जागरूक करें। इस दौरान उपस्थित लोगों को ECI Net ऐप डाउनलोड कराया गया और मतदाता की शपथ भी दिलाई गई।
प्राचार्य मनीष कुमार पाल ने शिक्षक इंस्ट्रक्टर व प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थी और कर्मचारियों को वोट के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी, और कहा कि विधानसभा निर्वाचक नामावली विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है, इसलिए 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले युवा या जिनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है वे वोटर बनने हेतु फार्म 06 और घोषणा पत्र भरकर अपने बीएलओ को दे या आनलाइन आवेदन कर वोटर बने, तथा अपने परिवार, आस पास व अन्य पात्र लोगों को भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए अपने-अपने स्तर से प्रेरित व जागरुक करें।
उन्होंने बताया कि जनपद में तीन राजकीय और 121 निजी औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान है जिनको निर्देशित कर दिया गया है कि वे अपने अपने संस्थान में निर्वाचन साक्षरता क्लब गठित करते हुए उसके माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाते हुए सभी अर्ह लोगों को मतदाता बनने हेतु जागरुक करते रहे।
जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने छात्रों को ईसीआई एनईटी ऐप डाउनलोड कराया और इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐप के माध्यम से निर्वाचन से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु फार्म 06 भर सकते हैं, सूची से मृतक का या जिनका नाम कई जगह है नाम काटने के लिए फार्म 07 भरे एवं नाम व अन्य में त्रुटि सही करने या एक विधानसभा से दूसरी विधानसभा की मतदाता सूची में वोटर का नाम हस्तांतरित करने हेतु फार्म 08 भरकर आवेदन कर सकते हैं।
इस अवसर पर फोरमैन पी.एन. सिंह यादव, आशीष सिंह, अभिनव सिंह, अनिल कुमार यादव, शैलेंद्र यादव, सुधीर कुमार पांडेय, वैशाली, किरन नागेश्वरी, अनुराग तिवारी आदि इस्ट्रक्टर सहित काफी संख्या में प्रशिक्षु छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय के बच्चों को बनास डेयरी का कराया अवलोकन


