Jaunpur News: बारात गए व्यक्ति की मौत, परिवार में कोहराम
मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के छतौना मल्हनी के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के दौरान वह व्यक्ति बारात में था और इसी दौरान एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे लेकिन समय पर उपचार न होने से उसकी मौत हो गई। आपको बता दें कि खुटहन थाना क्षेत्र के सधनपुर गांव के रहने वाले डॉ. राम प्रताप प्रजापति एक बारात में शामिल होने के लिए छतौना मल्हनी गांव आए थे। बारात लग रही थी और वह सड़क किनारे खड़े थे। गुरुवार की रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। डॉ. राम प्रताप ने खुटहन हॉस्पिटल रोड पर मेडिकल स्टोर का संचालन करते थे। उनके परिवार में पत्नी सुमित्रा देवी (50), दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सभी बच्चों का विवाह हो चुका है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को घर ले आए। इसके बाद डायल 112 के माध्यम से खुटहन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने थाना सरायख्वाजा में तहरीर देकर मोटरसाइकिल चालक और वाहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से पत्नी सुमित्रा देवी, बेटों और पोते-पोतियों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर व्याप्त है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राजकीय आईटीआई में छात्रों को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)