Jaunpur News: महाशिवरात्रि पर शिवालयों पर उमड़ी भीड़,महिला श्रद्धालुओं ने की भजन कीर्तन
नया सवेरा नेटवर्क
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर इलाके में महाशिवरात्रि का पर्व पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान कस्बा समेत विभिन्न गांवों में शिवालयों पर दर्शन पूजन और जलाभिषेक करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर हर महादेव के जयकारे से शिवमंदिर गूंजते रहे। गौराबादशाहपुर कस्बा के जूनियर हाईस्कूल गौरा स्थित शिवमंदिर, बंजारेपुर स्थित शिवमंदिर, बारी मार्ग स्थित शिव शक्ति मुक्ति धाम, कुछमुछ स्थित शिव साईं धाम के साथ ही धर्मापुर बाजार स्थित ऐतिहासिक शिवमंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शिवमंदिरों पर मेले का भी आयोजन रहा। गौराबादशाहपुर के पुराना गोला स्थित श्री हनुमानजी शिवमंदिर में जुटी महिला श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन भी किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: महाशिवरात्रि पर जिलाधिकारी ने शिव मंदिर में किया विधिवत पूजन-अर्चन, व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news


%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)