Jaunpur News: महाशिवरात्रि पर जिलाधिकारी ने शिव मंदिर में किया विधिवत पूजन-अर्चन, व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र द्वारा जनपद में सुजानगंज स्थित गौरी शंकर धाम में पहुंचकर भगवान शिव जी का विधिवत दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया गया उन्होंने श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक कर बेलपत्र, पुष्प एवं माल्यार्पण अर्पित किया तथा जनपदवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था का जायज़ा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि जैसे प्रमुख धार्मिक पर्व पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व समाज में श्रद्धा, आस्था और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने नागरिकों से पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।इस अवसर पर उप ज़िलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण तथा मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Lucknow News: इंटरनेशनल साइबर क्राइम कॉन्फ्रेंस 2026 का हुआ आयोजन
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |


