BREAKING

Jaunpur News: एसआईआर के माध्यम से दलित, पिछड़े को कमजोर करने की हो रही है साजिश: तूफानी

कोपा बिंद बस्ती में पीडीए पंचायत चौपाल हुई आयोजित 

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। दलित, पिछड़ों के हितों के ऊपर लाठियां बरसा कर हक अधिकार को भाजपा छीनने का काम कर रही है उक्त बातें पतरही के कोपा गांव में रविवार को आयोजित पीडीए पंचायत चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज ने कही।उन्होंने कहा कि जब तक हम और आप अगल अगल रहेंगे तब तक भाजपा बाबा साहब को बदनाम और आरक्षण को समाप्त करने का काम करेगी।लेकिन जिस दिन आप लोग एक होकर हर बूथों पर भाजपा को हराने का काम करेंगे तब इनकी हिम्मत नहीं होगी कि बाबा साहब की मूर्तियों को तोड़े, उनपर टिप्पणी करे।जिस दिन देश का संविधान बदल दिया जायेगा उस दिन आपके मतदान का अधिकार भी छीन लिया जायेगा फिर आपका कोई वजूद नहीं रह पायेगा।

एसआईआर के माध्यम से पिछड़े, दलित को कमजोर करने की साजिश की जा रही है, एक बार नोटिस आई जिसमें दलित,पिछड़े लोगों ने मजबूती से अपना वोट बढ़वाने का काम किया और जब आंकड़ा नहीं गसका तो दोबारा समय सीमा बड़ा कर दोबारा नोटिस भेजने का काम किया जा रहा है इसी तरह से भाजपा आपके वोट की चोरी करना चाहती है।भाजपा के नेता के द्वारा प्रारूप - 7 के माध्यम से मुर्की गांव में फर्जी तरीके से 146 मुस्लिम मतदाताओं का नाम काटने का काम किया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: युवा जायसवाल समाज के अध्यक्ष बने धीरज जायसवाल, शुभम महामंत्री

मामला सामने आने पर उसका विरोध किया गया तो रोक दिया गया।भाजपा का जो कार्यकर्ता है उससे मै कहना चाहता हू कि ये लोकतंत्र है और लोकतंत्र में सरकारें आती जाती है उतना अत्याचार मत करो कि हमारी भी सरकार आये तो हम खोजने का काम करे और जो अन्याय कर रहे हो हम जरूर खोजेंगे और उस अन्याय का बदला जरूर लिया जायेगा। वही मौजूद मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने पीडीए पर प्रकाश डाला,इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी बबलू यादव, डॉ हरिराम यादव, भगवती चंद सरोज, पवन कुमार मंडल, सुभाष यादव समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें