BREAKING

Jaunpur News: युवा जायसवाल समाज के अध्यक्ष बने धीरज जायसवाल, शुभम महामंत्री

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज, जौनपुर। नगर के पुराना चौक स्थित जायसवाल गोपाल मंदिर में रविवार देर रात युवा जायसवाल समाज कार्यकारिणी का एक साल पूरे होने पर दुबारा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया। जिसमें आगे आए धीरज जायसवाल उर्फ टोनी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं शुभम जायसवाल को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।चुनाव संबंधी जानकारी पूर्व अध्यक्ष रजनीश जायसवाल 'अप्पू' ने दी। 

यह भी पढ़ें | Jhansi News: नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन का शक्ति प्रदर्शन: वर्कशॉप और स्टोर में किया विशाल जनसंपर्क

चुनाव अधिकारी संदीप जायसवाल के साथ कालीचरण जायसवाल, अर्पित जायसवाल, उमेश जायसवाल और शिव शंकर जायसवाल की देखरेख में चुनाव प्रकिया संपन्न हुई। औपचारिक निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद धीरज जायसवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया। शुभम जायसवाल को महामंत्री चुना गया। 

इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन कालीचरण जायसवाल ने किया।  इस अवसर पर जायसवाल समाज के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरज जायसवाल ने समाज के युवाओं को संगठित कर सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई। महामंत्री शुभम जायसवाल ने भी संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में पंकज जायसवाल, आशीष प्रीतम जायसवाल, ईशान राम जायसवाल, पवन जायसवाल, कन्हैया जायसवाल, नीरज जायसवाल, अनूप जायसवाल, अभिनंदन जायसवाल, प्रतीक जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, अनिल जायसवाल, विजय जायसवाल, हिमांशु जायसवाल, आशीष जायसवाल, धीरज सुमंगलम सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Opening Soon : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन


Admissions Open 2026–27: Mount Litera Zee School | Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132 | Call Us: +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें