BREAKING

Jaunpur News: बिना किसी वैध कारण के आवेदन अस्वीकृत करने वाली बैंक शाखाओं की तय की जाएगी जिम्मेदारी

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा बैंकवार सीएम युवा उद्यमी विकास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि जिन बैंक शाखाओं के द्वारा बिना किसी वैध कारण के सबसे अधिक आवेदन अस्वीकृत किया गया है, उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। 

इसके साथ ही पीएम स्वनिधि योजना की भी समीक्षा की और अधिक से अधिक आवेदन स्वीकृत करने के निर्देश दिए गये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 परमानंद झा, एलडीएम अभय श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त उद्योग जय प्रकाश, प्रबन्धक गौरव कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Varanasi News: संस्कृति में साहित्य से आई व्यापकता : मिथिलेशनंदिनी शरण

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें