BREAKING

Jaunpur News: धान खरीद की समीक्षा बैठक संपन्न

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में सभी क्रय संस्थाओं के कुल 160 क्रय केंद्रों पर,  निर्धारित धान क्रय लक्ष्य 160000 मीoटन के सापेक्ष अब तक 162082.762 मीoटन धान खरीद 28761 किसानों से हुई है। जनपद में हुई धान खरीद के सापेक्ष 52.24% सीएमआर का संप्रदान राइस मिलों द्वारा एफoसीoआईo में किया गया है। जनपद में सी0एम0आर0 भंडारण हेतु पर्याप्त भंडारण क्षमता उपलब्ध न होने के कारण भारतीय खाद्य निगम में सी0एम0आर0 संप्रदान तथा क्रय केंद्रों से राइस मिलों को धान के प्रेषण की गति धीमी होने के संबंध में अवगत कराया गया, साथ ही मोहाव एवं केराकत के गोदामों को भारतीय खाद्य निगम द्वारा अविलंब सक्रिय कराये जाने का अनुरोध किया गया। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा मंडलीय प्रबंधक, भारतीय खाद्य निगम, वाराणसी को जनपद में स्थित सभी गोदामों को पूर्ण क्षमता के साथ प्रतिदिन प्रचालित कराये जाने के निर्देश दिये गये, साथ ही आवश्यकतानुसार अन्य गोदामों को चिह्नित कर यथाशीघ्र क्रियाशील कराने के निर्देश भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों को दिये गये।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बिना किसी वैध कारण के आवेदन अस्वीकृत करने वाली बैंक शाखाओं की तय की जाएगी जिम्मेदारी

प्रबंधक एस0डब्लू0सी0, किरतापुर को जनपद के सभी डिपो पर प्रतिदिन अधिकाधिक श्रमिकों का प्रबंध कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न का उठान एवं सीएमआर संप्रदान तेज गति से कराने के निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी द्वारा जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं समस्त क्षेत्रीय विपणन अधिकारियों व विपणन निरीक्षकों को राइस मिलों का नियमित रूप से निरीक्षण कर सीएमआर का संप्रदान तीव्र गति से कराये जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही केंद्रों पर भंडारित धान की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित कराये हुए राइस मिलों को धान का प्रेषण तीव्रता से कराने हेतु सचेत किया गया। अधिक अवशेष धान वाले केंद्रों का टीमों के माध्यम से सत्यापन कराया जाएगा। बैठक में मंडलीय प्रबंधक, भारतीय खाद्य निगम, वाराणसी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी जौनपुर, एआर कोऑपरेटिव जौनपुर, सभी क्रय संस्थाओं के जिला प्रबंधक,  सभी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी/विपणन निरीक्षक सहित अन्य उपस्थित रहे।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2026-27 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें