Jaunpur News: लापता युवक की मिली लाश, परिवार में कोहराम
मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अचला देवी घाट पर पीपा पुल के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की। युवक 11 फरवरी से लापता था। शहर कोतवाली थाने में पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव देखते ही दहाड़े मारकर रोने लगे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि संभवत: गोमती नदी में डूबने से युवक की मौत हुई है।
आपको बता दें कि तारापुर मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय मो. उस्मान उर्फ शालू पुत्र मो. दिशान 11 फरवरी से लापता है। परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने 12 फरवरी को कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवक की तलाश में जुटी ही थी कि 14 फरवरी शनिवार की सुबह करीब पौने 12 बजे अचला देवी घाट पीपा पुल पर युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ऑटो-बाइक की टक्कर, 3 घायल
मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा
जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रासिंग के पास ऑटो-बाइक की टक्कर में 3 लोग घायल हो गए। आननफानन में स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस के जरिए तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद के रहने वाले 35 वर्षीय राकेश कुमार ऑटो रिक्शा चलाते हैं। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे ऑटो रिक्शा लेकर कहीं जा रहे थे। वह सीहीपुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे ही थे कि बाइक से टक्कर हो गई। घटना में सिकरारा थाना क्षेत्र के जनेवरा गांव निवासी 24 वर्षीय विक्की यादव और उसका 20 वर्षीय साथी धीरज घायल हो गए। आननफानन में स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस के जरिए तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिले में 206 परीक्षा केंद्रों पर होंगी बोर्ड की परीक्षाएं
| विज्ञापन |
