BREAKING

Jaunpur News: जिले में 206 परीक्षा केंद्रों पर होंगी बोर्ड की परीक्षाएं

  • 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी परीक्षा
  • जिले में 13 अतिसंवेदनशील और 26 संवेदनशील हैं परीक्षा केंद्र

हिम्मत बहादुर सिंह

जौनपुर। जिले में बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी और 12 मार्च तक चलेगी। जिले में नकलविहीन बोर्ड की परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन भी रणनीति बना रहा है। बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए शिक्षा महकमा लगा हुआ है। बताते चलें कि जिले में 206 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 13 अतिसंवेदनशील हैं और 26 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। अतिसंवेदनशील और संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है, ताकि बोर्ड की परीक्षा के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न होने पाए। हालांकि हर परीक्षा केंद्रों पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है, ताकि बोर्ड की परीक्षा जिले में सूचितापूर्ण सम्पन्न हो सके। उड़ाका दल का भी गठन को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि परीक्षा के दौरान उड़ाका दलों की टीम परीक्षा केंद्रों का चक्रमण कर सके। परीक्षा को जिले में सूचितापूर्ण, नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जिलाधिकारी भी कटिबद्ध है। 

Jaunpur News: Board examinations will be held at 206 examination centres in the district.

उधर, जिलाधिकारी की मंशा को देखते हुए शिक्षा महकमा भी बोर्ड की परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था करने में जुटा हुआ है। परीक्षा के दौरान इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाएगा कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा सुचारू रूप से कार्य कर रहा है कि नहीं क्योंकि सीसी कैमरे के ही परीक्षा की गतिविधियां कैद होती रहती हैं। हालांकि शिक्षा महकमा का दावा है कि जितने भी 206 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा सही ढंग से अपना कार्य कर रहे हैं। अब देखना है कि परीक्षा के दौरान शिक्षा महकमा और जिला प्रशासन का दावा कितना साकार होता दिखता है। 

इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि शासन-प्रशासन के निर्देश का बोर्ड परीक्षाओं के दौरान कड़ाई से पालन करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कृषि विभाग द्वारा किसान मेला एवं रवी किसान संगोष्ठी का किया गया आयोजन 

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें