BREAKING

Jaunpur News: कृषि विभाग द्वारा किसान मेला एवं रवी किसान संगोष्ठी का किया गया आयोजन

जीबी सिंह @ नया सवेरा 

सुजानगंज, जौनपु र। किसानों को भरपूर पैदावार लेने के लिए आवश्यक है कि समय-समय पर मृदा परीक्षण करा कर और उसके अनुसार ही उर्वरकों का प्रयोग करें तभी उन्हें भरपूर पैदावार मिल सकती है। उक्त बातें कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत क्षेत्र पंचायत सुजानगंज की सभागार में आयोजित रवि किसान गोष्टी को संबोधित करते हुए भूमि परीक्षण प्रयोगशाला जौनपुर के अध्यक्ष शिवपूजन प्रजापति ने व्यक्त किया। उन्होंने मृदा परीक्षण के लाभ एवं एकीकृत फसल प्रबंधन के विषय में विस्तार से चर्चा किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एसओजी एवं पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

इसके पूर्व कृषि विशेषज्ञ नंद किशोर ने खेतों तालाबों के माध्यम से बर्षा जल संचयन एवं सोलर पंप के संबंध में सहायक विकास अधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री एवं पीएम किसान सम्मान निधि आशीष कुमार मौर्य ने ट्रैप, जैविक, कीटनाशक दवाइयों एवं कृषि से संबंधित सामयिक विषयों पर चर्चा किए। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता मोदी मिशन के जिला महामंत्री अनिल कुमार पांडे संचालन करमचंद मौर्य ने किया इस अवसर पर मनोज सिंह बीटीएम सुनील कुमार वर्मा एटीएम युगल कुमार एटीएम मनोज कुमार बीज गोदाम प्रभारी मनोज सिंह उमेश पांडे मुन्नीलाल दिवाकर सिंह संतलाल राम सिंह आदि कृषक उपस्थित थे।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


Admissions Open 2026-2027 Mount Litera Zee School NURTURING POTENTIAL, UNLEASHING BRILLIANCE. Nurturing Values, Inspiring Excellence Nursery to Grade 12 📞 Phone: +91 7311171181 +91 7311171182 📍 Campus Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें