BREAKING

Jaunpur News: पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक

पेंडिंग लोन फाइलें एक सप्ताह में निपटाने के निर्देश

नया सवेरा नेटवर्क

जलालपुर, जौनपुर। विकासखंड जलालपुर  के सभागार में बृहस्पतिवार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर एलडीएम जौनपुर अभय सिंह के नेतृत्व में समीक्षा बैठक हुई।

बैठक में एलडीएम अभय सिंह ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगाए जा रहे रूफटॉप सोलर की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने योजना के लाभ, सब्सिडी और भविष्य की उपयोगिता के बारे में उपस्थित लोगों को समझाया। साथ ही योजना के तहत बैंकों में लंबित ऋण फाइलों पर नाराजगी जताते हुए सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर पेंडिंग फाइलों का निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि लाभार्थियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राधेश्याम के उत्तराधिकारियों का नाम कर दिया दर्ज

बैठक में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एफएलसीसी इंचार्ज कमलेश सिंह, यूनियन बैंक जलालपुर शाखा प्रबंधक शंकर सिंह, त्रिलोचन शाखा प्रबंधक धनंजय सिंह, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक जलालपुर के प्रबंधक अब्दुल सहज सिद्दीकी, बैंक सखी संगीता मौर्य, शालू सिंह, संजू सिंह तथा सर्वेश कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें