BREAKING

Jaunpur News: विवाहिता ने लगाई फांसी

मृतका के भाई ने सास ससुर पति समेत 5 लोगों के खिलाफ लगाया दहेज हत्या का आरोप 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत,जौनपुर। स्थानीय कोतवालीक्षेत्र के ग्राम  उदयचंदपुर में गुरुवार को एक 22 वर्षीया विवाहिता की फांसी के फंदे पर झूलने की सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई। बताते हैं कि चोलापुर वाराणसी थानान्तर्गत ग्राम कैथोर निवासी कमलेश नाविक की पुत्री रूपा की शादी नवंबर वर्ष 2024 में केराकत कोतवालीक्षेत्र के ग्राम उदयचंदपुर में  राजपत नागर के पुत्र रोहित कुमार नागर के साथ हुई थी। गत 8 फरवरी को रूपा देवी ग्राम सिहौली में अपने नाना शंकर निषाद के यहां एक धार्मिक प्रयोजन में आयी हुई थी। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार

गुरुवार को वह अपने ननिहाल के घर से सुबह 8 बजे अपने ससुराल उदयचंदपुर चली गई। दिन में 12 बजे उसके घर में एक कमरे में साड़ी  के फंदे से झूल कर मौत की सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई। इस मामले में मृतका के भाई आर्यन नाविक ने केराकत  कोतवाली में एक तहरीर  देकर अपने बहन की दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरी बहन को उसके सास ससुर, पति, देवर व ननद दहेज में मोबाइल व  फ्रिज की मांग को लेकर  आए दिन  प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने  तहरीर लेकर  मामले की जांच में जुट गई है।शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतका के पास कोई  बच्चे नहीं थे।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें