Jaunpur News: कहासुनी में बड़े भाई ने कर दी छोटे भाई की गला दबाकर हत्या
पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की गला दबा कर हत्या कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्ट मार्टम भेज दिया। वहीं आरोपित को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विवाहिता ने लगाई फांसी
क्षेत्र ताखा पूरब गांव बुधवार की रात नौ बजे के करीब उक्त गांव निवासी 25 वर्षीय सुदर्शन यादव पुत्र विजय राज यादव के बड़े भाई अरबिंद यादव से शराब के नशे में घुत होकर मामूली कहासुनी के बीच दोनों के बीच मारपीट हो गया। जिसमें बड़े भाई ने छोटे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपित युवक को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं परिजनों ने बताया कि मृतक मुम्बई रहता था। एक सप्ताह पूर्व घर आया था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को भी दोनों भाइयों में विवाद हुआ था। जिसमें अरबिंद ने अपनी साइकिल को भी जला दिया था।
| विज्ञापन |
%20222180%20%20CONTACT%20US%20-%209415234208,%207705805821,%209839155647.jpg)