BREAKING

Jaunpur News: माता पिता के आज्ञा का पालन करने वाला पुत्र होता है भाग्यशाली: डॉ. मदनमोहन

Jaunpur News: माता पिता के आज्ञा का पालन करने वाला पुत्र होता है भाग्यशाली: डॉ. मदनमोहन

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। माता पिता अत्यंत पूजनीय है,वंदनीय है। यदि माता पिता की पूजा की जाती है तो किसी और की पूजा करने की आवश्यकता नहीं है। माता पिता के आज्ञा का पालन करने वाला पुत्र  परम् भाग्यशाली होता है। उक्त बातें मानस मर्मज्ञ कथा वाचक डॉ. मदन मोहन मिश्र ने थुंही गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय श्री राम कथा ज्ञानयज्ञ में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहीं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राधेश्याम के उत्तराधिकारियों का नाम कर दिया दर्ज

डॉ. मिश्र ने श्री राम चरित मानस में उल्लिखित चौपाई ,सुनु जननी सोई सुत बढ़ भागी। जो पितु मातु बचन अनुरागी।। को उद्धृत करते हुए कहा कि माता पिता का ऋण कोई नहीं उतार सकता। उनको स्वप्न में भी कष्ट न हो, सदैव मर्यादित व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने बाली वध के बाद राजा बने सुग्रीव से संदर्भित कथा सुनाते हुए बताया कि राजा बनने के बाद भोग विलास में इतना लीन हुआ कि प्रभु श्रीराम की सुधि ही नहीं ली। विलासिता  मर्यादित आचरण के प्रतिकूल विचार पैदा करती है। सुग्रीव के संदर्भ में श्रीराम व लक्ष्मण के वार्ता का जिक्र करते हुए कहा कि जहां तक संभव हो संघर्ष को टालना चाहिए। वाराणसी से आयी कथावाचक डॉ. सुधा पांडेय ने राम वनवास के पश्चात भरत के अयोध्या आगमन के कथा का मार्मिक वर्णन किया। विध्यांचल से पधारें कथा वाचक पं. अमरनाथ त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराया। कथा मंच का संचालन प्रवक्ता विनोद कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक मीरा सिंह, आरबी सिंह, योगेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य शैलेश सिंह, विनोद सिंह, आनंद सिंह, राम चंदर यादव, महेंद्र प्रजापति, राम अनुज यादव, शुभम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन


LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें