BREAKING

Jaunpur News: बीएसवीएस प्रीमियर टूर्नामेंट की वर्ली ब्लास्टर टीम बनी विजेता

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

मुंबई। बिंद समाज विकास संघ द्वारा आचार्य अत्रे ग्राउंड पंतनगर घाटकोपर ईस्ट मुंबई में रविवार 8 फरवरी 2026 को बी एस वी एस तीसरा प्रीमियर लीग टूर्नामेंट महान समाजसेवी, स्वर्गीय सहदेव प्रसाद महतो ट्रॉफी टूर्नामेंट आयोजित किया गया।जिसमें कुल 12 टीमों ने भाग लिया सभी के कप्तानों ने कुशल नेतृत्व करते हुए अपने खिलाड़ियों का हर्षवर्धन हौसला बढ़ाया।वर्ली ब्लास्टर की टीम ने सभी टीमों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर टूर्नामेंट ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। 

द्वितीय स्थान पर रही कांदिवली चैंपियंस,तीसरे स्थान पर विक्रोली एक्सप्रेस, वर्ली ब्लास्टर के कप्तान ओमप्रकाश बिंद ,कांदिवली चैंपियंस के कप्तान रतन बिंद विक्रोली एक्सप्रेस के कप्तान विकास बिंद ने अच्छे नेतृत्व का परिचय देते हुए अपने सभी खिलाड़ियों के साथ हंड्रेड परसेंटेज देकर टूर्नामेंट में अव्वल रहे। विजेता टीमों को और मैन ऑफ द मैच सभी खिलाड़ियों,बेस्ट टूर्नामेंट सीरीज में, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट क्षेत्ररक्षण ने सीरीज अवॉर्ड लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बीआरसी डोभी पर आयोजित कार्यशाला में 'कायाकल्प' और 'निपुण लक्ष्य' पर हुआ मंथन

चर्चित समाजसेवी सुशील साहनी, के आर बिंद कंपनी के मालिक सी ए किशोरी लाल बिंद , उद्योगपति आर्यन बिंद, बिल्डर राम बहादुर बिंद, समाजसेवी राजेंद्र बिंद, सुरेश कुमार बिंद, मेवालाल निषाद, प्रकाश इंडस्ट्रीज के मालिक प्रकाश राधेश्याम बिंद, तमाम समाज सेवियों ने सभी खिलाड़ियों को अपने हाथों द्वारा चमचमाती हुई ट्रॉफी और उचित पुरस्कार देकर और बिंद समाज विकास संघ द्वारा सभी टीमों और खिलाड़ियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।मैदान में आए हुए सभी दर्शकों ने बिंद समाज विकास संगठन की बहुत तारीफ की सभी ने कहा कि ऐसे अन्य सामाजिक संगठनों को भी आगे आकर समाज और देश के भविष्य के होनहार खिलाड़ियों को तरासने का काम करें ताकि देश और समाज का नाम रोशन हो सके।

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन


LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें