Jaunpur News: अशोका हाउस का दबदबा, खिलाड़ियों के जोश ने जीता सबका दिल
छत्रपति बप्पा रावल हेरिटेज स्कूल में दो दिवसीय खेल महोत्सव सम्पन्न
दीपक विश्वकर्मा @ नया सवेरा
करंजाकला, जौनपुर। गुलालपुर स्थित छत्रपति बप्पा रावल हेरिटेज स्कूल में मंगलवार को दो दिवसीय खेल महोत्सव का समापन हुआ। 11 और 12 फरवरी को आयोजित इस वार्षिक खेल आयोजन में बच्चों ने शानदार उत्साह और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. रामप्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर डायरेक्टर ऋषि सिंह, प्रधानाचार्य अतुल सिंह, शिक्षक–शिक्षिकाएं और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। खेल मैदान में बच्चों का जोश चरम पर दिखा। दौड़, खो-खो, कबड्डी और क्रिकेट जैसी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करते हैं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बीएसवीएस प्रीमियर टूर्नामेंट की वर्ली ब्लास्टर टीम बनी विजेता
प्रतियोगिताओं के प्रमुख परिणाम
100 मीटर दौड़ (बालिकाएं) में कक्षा 8 की साक्षी यादव ने प्रथम और रौनक यादव ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लेमन स्पून रेस में यूकेजी के आदर्श बिंद ने बाजी मार ली।
खो-खो (बालिकाएं, कक्षा 6-8) में पटेल हाउस विजेता रहा, जबकि अशोका हाउस उपविजेता बना। कबड्डी (बालिकाएं, कक्षा 6-8) में अशोका हाउस ने खिताब जीता और गांधी हाउस दूसरे स्थान पर रहा।
सबसे रोमांचक मुकाबला क्रिकेट का रहा, जिसमें अशोका हाउस ने गांधी हाउस को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
दो दिवसीय खेल महोत्सव में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। समापन समारोह में विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।


