BREAKING

Jaunpur News: बीआरसी डोभी पर आयोजित कार्यशाला में 'कायाकल्प' और 'निपुण लक्ष्य' पर हुआ मंथन

वीपी सिंह @ नया सवेरा 

​डोभी, जौनपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC), डोभी में स्थानीय प्राधिकारी निकाय सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख अजय प्रकाश सिंह 'केडी' सिंह एवं विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी (BDO) नंदलाल कुमार द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में खंड शिक्षा अधिकारी रमाकान्त सिंह ने कार्यशाला की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने शासन की प्राथमिकताओं जैसे ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 19 पैरामीटर से मूलभूत सुविधाओं,निपुण भारत मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और डीबीटी (DBT) की धनराशि का बच्चों के लिए समुचित उपयोग पर प्रकाश डाला। ए.आर.पी. राजेश यादव, संजय गुप्ता, राकेश सेठ एवं  संतोष यादव ने संयुक्त रूप से 'निपुण भारत मिशन' के लक्ष्यों पर अपना विशेष उद्बोधन दिया। टीम ने बताया कि कैसे सामूहिक प्रयासों से डोभी ब्लॉक को निपुण बनाया जा सकता है।


कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बच्चियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और बाल विवाह पर नाटक मंचन कर सबका मन मोह लिया।जिसके लिए उनकी वार्डन ऋचा सिंह को सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि  अजय प्रकाश सिंह 'केडी' ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की नींव प्राथमिक विद्यालयों में रखी जाती है। उन्होंने ग्राम प्रधानों का आह्वान किया कि वे 'ऑपरेशन कायाकल्प' के अंतर्गत प्रत्येक  विद्यालयों को  19 पैरामीटर पर संतृप्त करते हुए आधुनिक स्वरूप प्रदान करें। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सरायख्वाजा पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

विशिष्ट अतिथि BDO नंदलाल कुमार ने विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने पर बल दिया। विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और हाल ही में 100 मेधावी छात्रों के बी एल डब्लू (BLW) वाराणसी भ्रमण को शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि बताया गया। 

शिक्षक संघ के संरक्षक संजय यादव ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक  सतीश कुमार यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शिक्षक संघ के अध्यक्ष आलोक रघुवंशी, मंत्री संतोष सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, हिमांशु, अशोक सिंह, विजय यादव, संतोष सिंह वहीं प्रधानों में पवन कुमार चौबे, चंद्रिका यादव एवं अच्छेलाल राजभर सहित ब्लॉक के अन्य  प्रधानों एवं एसएमसी अध्यक्षों की  उपस्थिति रही।





Admissions Open 2026-2027 Mount Litera Zee School NURTURING POTENTIAL, UNLEASHING BRILLIANCE. Nurturing Values, Inspiring Excellence Nursery to Grade 12 📞 Phone: +91 7311171181 +91 7311171182 📍 Campus Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132
विज्ञापन


Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें