Jaunpur News: सरायख्वाजा पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। कुंवर अनुपम सिंह वरिष्ठ, पुलिस अधीक्षक महोदय जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर देवेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मेहरावा संन्दहा मार्ग से 01 अभियुक्त अजय यादव पुत्र अभय राज यादव उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम उडली थाना सराय ख्वाजा जनपद जौनपुर को हिरासत पुलिस में लिया गया। कब्जे से एक तमंचा 0.315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 0.315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.-70/2026 धारा-9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: चैन स्नैचिंग के दो अभियुक्ता गिरफ्तार
| विज्ञापन |

