Jaunpur News: चैन स्नैचिंग के दो अभियुक्ता गिरफ्तार
जौनपुर। थाना क्षेत्र शाहगंज लक्ष्मी नारायण वाटिका से श्रीमती शोभा गुप्ता, कलश यात्रा में सम्मिलित होकर लोहा मण्डी के पास पहुची थी कि कुछ अज्ञात महिलाओं द्वारा गले से चैन चुरा लिया गया उसी समय इन्द्र गुप्ता पत्नी बाकेलाल गुप्ता निवासी नई आबादी खुटहन रोड थाना शाहगंज जौनपुर का भी चैन अज्ञात महिलओं द्वारा चुरा लिया गया है। जिसके संबंध में श्रीमती शोभा गुप्ता पत्नी गिरीश कुमार गुप्ता निवासी श्रीरामपुर रोड थाना शाहगंज जौनपुर के लिखित तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 40/2026 धारा-303(3) भारतीय न्याय संहिता 2023 बनाम अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध पंजीकृत था।गिरफ्तारी का विवरणः- आज दिनांक-12.02.2026 को समय 14:05 बजे उ0नि0 विनय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्ता 1. मनीषा पत्नी अजय उम्र 24 वर्ष निवासिनी भडसर थाना महाराजगंज जनपद महाराजगंज 2. अनीता पति अजय उम्र 30 वर्ष निवासिनी कोपा थाना कोपा जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
| विज्ञापन |

