BREAKING

Jaunpur News: तीन-दिवसीय स्काउट गाइड एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय खुजीडीह के प्रांगण में तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर के समापन,तथा वार्षिकोत्सव  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया, इसके पश्चात छात्र,छात्राओं द्वारा बनाए गए कैंप का निरीक्षण किया, छात्र,छात्राओ का उत्साहवर्धन करते हुए तथा विद्यालय परिवार को ऐसे प्रेरणादाई कार्यक्रम आयोजित करके, छात्र-छात्राओं में आत्मनिर्भता, देश प्रेम, सेवा की भावना, जागृत होती है ऐसे कार्यक्रमों से विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में बहुत बड़ा योगदान है, खंड शिक्षा अधिकारी सुजानगंज डॉ० किरन पांडे ने राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी का शाल  एवं बुक देकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: ​रोटरी क्लब साउथ के रोहित जिंदल अध्यक्ष, शिशिर पांडे बने सचिव

विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभाकर शुक्ला, एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह एवं महामंत्री राजीव मणि त्रिपाठी जी द्वारा बृहद माला पहना करके  सांसद का स्वागत किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित सभी अध्यापको का प्रधानाध्यापक प्रभाकर शुक्ला के द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं सभी को हृदय से धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री मातादीन यादव ,नीरज द्विवेदी, अटेवा जिलाअध्यक्ष चंदन सिंह, उपाध्यक्ष  राजेश उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष विवेक सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शेर बहादुर मौर्य,राम मूर्ति यादव, अनोखेलाल मौर्य, भोलानाथ सिंह राजमणि यादव जितेंद्र उपाध्याय, सरिता पटेल, धर्मेंद्र  सिंह, सुनील यादव, शैलेश कुमार यादव ,सोनू चौरसिया, ओम प्रकाश चौरसिया, संतोष तिवारी, प्रवीण तिवारी, पंकज शुक्ला, लाल बहादुर यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश मिश्रा, रोहित सिंह, भारत लाल, पुष्पेंद्र, राजकमल, कृष्ण कुमार, अभिनव मिश्रा, भूपेंद्र प्रताप सिंह (अध्यक्ष यूटा) रत्नाकर उपाध्याय, तथा अरुण कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अटेवा जिला अध्यक्ष चंदन सिंह ने किया।

Opening Soon : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन


Admissions Open 2026–27: Mount Litera Zee School | Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132 | Call Us: +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें