BREAKING

Jaunpur News: कुरीतियों के उन्मूलन के लिए एनएसएस ने समय समय पर किया है जनजागरण: तरुण चौबे

जीबी सिंह @ नया सवेरा 

सुजानगंज,जौनपुर। क्षेत्र के राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुजानगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का पांचवां दिन संपन्न हुआ। शिविर के बौद्धिक कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तरुण चौबे कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र चौबे तथा कार्यक्रम अधिकारी कडेदीन जायसवार ने सरस्वती प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किए। बौद्धिक कार्यक्रम में स्वयंसेवक तथा स्वयंसेविकाओ को अपने उद्बोधन के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तरुण चौबे ने बताया कि हमारी संस्कृति वसुधैव कुटुम्ब की विचारधारा को धारण किए हुए हैं जिसको आत्मसात कर एन एस एस के स्वयंसेवक समाज में निरंतर सेवा कार्य करते हैं, समाज की कुरीतियों के उन्मूलन के लिए एन एस एस ने समय समय पर जन जागरण किया है जिसका परिणाम है कि आज वे कुरीतियां खत्म हो गई है या खत्म होने के कगार पर है। इनके पूर्व खुशी शर्मा, अदिति सिंह, शमा परवीन सहित अन्य स्वयंसेवक तथा स्वयंसेविकाओ ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। बौद्धिक कार्यक्रम से पूर्व शिविर में शारीरिक रुप से श्रम साधना का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका काजल प्रजापति ने किया तथा अध्यक्षता कार्यक्रम अधिकारी कडेदीन जायसवार ने की, कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र चौबे, महाविद्यालय प्राचार्य लालबहादुर यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क, सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए सतीश सिंह

Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें