Jaunpur News: मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क, सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए सतीश सिंह
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा नेता सतीश सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों का भ्रमण कर जनसंपर्क किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और सामाजिक सरोकारों में सहभागिता निभाई।
इसी क्रम में सतीश सिंह सिकरारा क्षेत्र के शेरवा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने रविन्द्र सिंह की भतीजी के वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इसके पश्चात सतीश सिंह ने छात्र नेता राजदीप सिंह की दादी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार से भेंट कर इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की कामना की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
सतीश सिंह ने कहा कि सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में सहभागिता से जनता से आत्मीय जुड़ाव होता है। उन्होंने दोहराया कि भारतीय जनता पार्टी जनसेवा और सामाजिक समरसता को प्राथमिकता देती है। भ्रमण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद
यह भी पढ़ें | Bareilly News: रोटरी क्लब साउथ के रोहित जिंदल अध्यक्ष, शिशिर पांडे बने सचिव
![]() |
| विज्ञापन |



