Jaunpur News: जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर, महिला सहित तीन घायल
वीपी सिंह @ नया सवेरा
चंदवक। थाना क्षेत्र के रसड़ा (बीरीबारी) गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों द्वारा जमकर लाठी डंडे व ईंट पत्थर चलाए गए। महिला सहित तीन लोगों की पिटाई भी की गई। पीड़िता की शिकायत पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। रसड़ा गांव निवासी किरन देवी पत्नी घनश्याम सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उनके गांव के ही बंशधारी सेठ, प्रहल्लाद सेठ, मंगला सेठ, गोलू सेठ पुत्रगण जगजीवन सेठ तथा गीता देवी पत्नी जगजीवन सेठ पुराने जमीनी विवाद को लेकर उनके घर पर चढ़कर गाली गलौच करने लगे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 32 हजार
विरोध करने पर उक्त आरोपियों ने लाठी- डंडे व ईंट-पत्थर चलाने लगे जिससे किरन देवी को काफी चोटें आईं। मामले में बीच-बचाव करने आए विशाल कुमार सिंह व विकास सिंह को भी आरोपियों ने पीट दिया, जिससे उन्हें भी चोटें आई हैं। हल्ला सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच नामजद लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

