BREAKING

Jaunpur News: मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 32 हजार

मोबाइल पर आधार के अंतिम चार डिजिट मैसेज के बाद सिम हो गया बंद 

शिवशंकर दुबे  @ नया सवेरा 

खुटहन, जौनपुर। सुइथाखुर्द गांव निवासी युवक अपने खाते से निकले 7 हजार रूपयों की छानबीन करा रहा था कि हैकरो ने एक बार फिर उसके खाते को निशाना बना दिया। तीन बार में और 25 हजार उड़ा दिए। उसकी मोबाइल पर आधार कार्ड के लास्ट चार अंक का मैसेज आने के बाद सिम लाक हो गया। पीड़ित मंगलवार को बैंक जाकर खाते की डिटेल निकाला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। गांव निवासी सिकंदर का यूबीआई बैंक की बिशुनपुर शाखा में खाता है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: टीडी इंटर कॉलेज में शुचितापूर्ण ढंग से हुई बोर्ड परीक्षा

आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व उसके खाते से सात हजार रुपए निकल गये थे। जिसको लेकर  वह सोमवार को कस्टमर केयर का आनलाइन नंबर खोज अपने मोबाइल से फोन कर बात किया। कुछ देर बाद  मोबाइल पर उसके आधार के अंतिम चार नंबरों का मैसेज आता है। फिर सिम का नेटवर्क गायब हो गया। दूसरे दिन बैंक शाखा पहुंचा तो उसका खाता साफ हो चुका था। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि पैसा तभी निकल सकता है जब आप किसी को ओटीपी बताएंगे या दिए गए लिंक को ओपेन कर देंगे। वहीं पीड़ित का दावा है कि उसने लिंक या ओटीपी शेयर नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें