Jaunpur News: टीडी इंटर कॉलेज में शुचितापूर्ण ढंग से हुई बोर्ड परीक्षा
जौनपुर। नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा की बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं की टीडी इंटर कॉलेज के मुख्य भवन परिसर में शुचितापूर्ण ढंग से हुई। प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने समस्त परीक्षा कक्षों का विधिवत एवं गहन निरीक्षण किया। साथ में प्राक्टोरियल बोर्ड के अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह एवं परीक्षा विभाग के प्रभारी राजेश कुमार सिंह की टीम लगातार चक्रमण करती रही है।
परीक्षा प्रारंभ होने से समाप्ति तक 3 घंटे तक विद्यालय परिसर में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित था और सीसीटीवी के माध्यम से लगातार निगरानी टीम मॉनिटरिंग करती रही। क्रीड़ा प्रभारी राजीव कुमार सिंह लगातार छात्र-छात्राओं को यूपी बोर्ड से आवंटित अनुक्रमांक की जानकारी प्रदान करते हुए दिखे। कक्षा 10 के छात्र-छात्राएं परीक्षा के प्रति पूरे जोश और उत्साह से लबरेज थे। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी बद्रीनाथ सिंह ने प्रदान की।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: परंपरागत विज्ञान और कला की बेहतर समझ के बिना आधुनिक आविष्कार संभव नहीं : अतुल प्रकाश जायसवाल
| विज्ञापन |


