Jaunpur News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से प्राइवेट डॉक्टर की मौत
मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा
जौनपुर। जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खम्भौर गांव के प्रधान व प्राइवेट डॉक्टर रामजन्म यादव की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह रविवार की रात अपने क्लीनिक से बाइक द्वारा घर जा रहे थे। पूर्वांचल चौकी के पास वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। रात के सन्नाटे में काफी देर तक घायल अवस्था में पड़े रहे। इसी दौरान पुलिस की नजर पड़ी तो जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर परिजनों को जब सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर, महिला सहित तीन घायल
![]() |
| विज्ञापन |
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news
